फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुकदमा वापसी के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मुकदमा वापसी के लिए कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा- प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा पर दर्ज किया गया है फर्जी मुकदमा, मामले की न्यायिक जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन कर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्र पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में एडीएम अभय कुमार मिश्र को दिए ज्ञापन में पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ के सांगीपुर में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेले में हिस्सा लेने गई कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी पर सांसद पर हमले के कथित मामले में सत्तारुढ़ भाजपा के इशारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। भाजपा शासन सत्ता का दुरुपयोग कर अपने कारनामों को छिपाना चाहती है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी आदि ने मांग की कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेकर घटना की न्यायिक जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिरुद्ध त्रिपाठी, बाबूराम सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, विश्वनाथ चौधरी, विपिन राय, शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल, शिव विभूति मिश्र, शकुंतला देवी, भूमिधर गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पांडेय, मनोज त्रिपाठी, हाजी अब्दुल वहाब, गुड्डू सोनकर, महेंद्र श्रीवास्तव, सोमनाथ पांडेय, अलीम अख्तर, अनुराग पांडेय, विवेकानंद मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, विकास वर्मा, हरिश्चंद्र, रामधीरज चौधरी, विकास चौरसिया, प्रदीप कुमार, अंकित शुक्ल, अमरजीत यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, आदर्श पाठक, सूर्य प्रकाश, श्रीराम, रामरंजन, विश्वजीत सिंह, लवकुश गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, संजीव त्रिपाठी, राजेश कुमार और फैजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें