फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन स्थल पर कूड़ा डंपिंग का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
कूड़ा डंपिग का विरोध करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली। आमी नदी के पास सड़क किनारे कूड़ा निस्तारित करने जा रही नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी को हियुवा भारत के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस बात की भनक जब नगर पंचायत अध्यक्ष को लगी तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेज दिया। इससे कार्यकर्ता और नाराज हो उठे। कार्यकर्ताओं ने फोन पर अध्यक्ष से नोकझोंक भी की। कार्यकर्ताओं ने तीन दिन में कूड़ा को व्यवस्थित करने की चेतावनी दी है। बाद में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र का कूड़ा उठाने के बाद गाड़ी इसे निस्तारित करने के लिए अस्थायी तौर पर निस्तारण स्थल पर पहुंची। यहां गाड़ी अभी खाली करने की तैयारी शुरू भी न हुई थी कि वहां पर पहले से मौजूद हियुवा भारत के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला संगठन महामंत्री रवि मोदनवाल के नेतृत्व में कूड़ा गिराने से रोक दिया। इसकी जानकारी जब नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद को हुई तो वह कार्यालय के कुछ कर्मियों को मौके पर भेज दिए। इससे कार्यकर्ता और नाराज हो उठे। इस मामले की जानकारी जैसे ही एसडीएम अमनदीप डुली को हुई वे मौके पर तहसीलदार वर्मा व प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को भेजे। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेदार करार देते हुए ज्ञापन दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम अमनदीप डुली ने कहा कि नगर पंचायत को दो हफ्तों के भीतर कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित करके दे दिया जाएगा। तब तक के लिए अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वह उचित स्थान पर नगर का कूड़ा निस्तारित कराएं।  
आरोपों के संबंध में अध्यक्ष धीरसेन निषाद का कहना है कि गैर जिम्मेदाराना जवाबदेही का आरोप पूरी तरह से निराधार है। क्योंकि नगर पंचायत को अभी तक कूड़ा डंपिंग के लिए स्थान निश्चित कर नहीं दिया गया है और वर्तमान में निस्तारण स्थल पर पानी भर जाने के कारण सड़क के किनारे कूड़ा निस्तारित करना पड़ रहा है। इसके लिए छह महीने से प्रयास किया जा रहा है। कई पत्र लिखे जा चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें