फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान के शिक्षकों ने 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शिक्षण कार्य जारी रखते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ तथा फुफुक्टा के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी एवं अपनी मांगों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिक्षक मुख्य रूप से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, प्रोफेसर पदनाम संबंधी विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, पीएचडी संबंधित इन्क्रीमेंट देने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, एकल स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने, स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में नियुक्त प्राध्यापकों का नियमितीकरण करने आदि संबंधी मांगों को लेकर आंदोलित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य नियंता डॉ.अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ल, डॉ.हरीराम, डॉ.श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ.आलोक, डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ला, डॉ.सत्येंद्र, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ.विपिन कुमार शुक्ला, डॉ.प्रेम प्रकाश पांडेय, डॉ. राकेश कुमार, डॉ.राम विशुन प्रसाद डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ.अनुराधा सिंह डॉ.अमृता सिंह, डॉ. शालिनी वर्मा डॉ. चंद्रभान शुक्ला व महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें