फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल चालू करने, बकाया भुगतान को लेकर मिल गेट पर भासपा का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल चालू करने, बकाया भुगतान के लिए मिल गेट पर भासपा का धरना
विज्ञापन

तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोविंद नगर शुगर मिल के गेट पर मिल को चालू करवाने तथा किसानों का गन्ना बकाया व श्रमिकों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। पार्टी की ओर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठाई लाल राजभर ने कहा कि शुगर मिल न चलने से गन्ना किसानों व व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण आसपास के लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि खीरी लखीमपुर की घटना किसान काफी दुखी हैं। सरकार की नीति से काफी परेशान है। यह हाल शुगर मिल न चलने के कारण है। कार्यक्रम को संचालित कर रहे मंडल अध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि सरकार की ओर से नौजवानों, मजदूरों, किसानों की उपेक्षा की जा रही है। आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अमन कुमार राजभर, अरविंद कुमार उपाध्याय, उमेश राजभर, धर्मेंद्र कन्नौजिया, राम लग्न गौतम और ओमकारनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सत्येंद्र शुक्ला, घनश्याम सोनकर, रामजीत राजभर, सोनू प्रजापति, श्यामू राजभर, धर्मेंद्र चौहान, राम आशीष, राहुल निषाद और मोनू कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें