रुधौली। रुधौली नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों की सहमति से 1.20 करोड़ रुपये के परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। शासन से बजट मिलने पर परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाएगा।
बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों की सफाई, नगर पंचायत क्षेत्र के लिए एक मोबाइल ट्रांसफार्मर, आगामी 1 जुलाई से सभी वार्डों में फागिंग तथा एंट्री लारवा का छिड़काव, नगर पंचायत के सभी दुकानों और पटरी दुकानदारों का लाइसेंस की स्वीकृति पर चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने सभी मुद्दों पर सहमति जताई। ईओ कीर्ति सिंह ने बताया कि स्थायी दुकानदारों के अलावा पटरी दुकानदारों को भी नगर पंचायत से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। अध्यक्ष ने सभी वार्डों में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की।
इस मौके पर मनोनीत सभासद विजय नारायण तिवारी, रोहित अग्रहरि और रंजना सिंह का स्वागत किया गया। सभासद गुलाबा देवी, अनिल कुमार, अनिल मौर्य, रीता यादव, पंकज सिंह, प्रतीक सिंह, सुजीत सोनी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।