फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बैठक में किसानों ने रखीं समस्याएं

Fri, 01 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरैया में गन्ना समिति की बैठक को संबोधित करतीं चेयरमैन। - फोटो : राजेश
विज्ञापन
बस्ती। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत की 12वीं वार्षिक आम बैठक बाल्मीकि इंटर कालेज में हुई।अध्यक्षता चेयरमैन मंजू सिंह ने व संचालन डा अरविंद सिंह ने किया। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर गन्ना किसानों से धन उगाही का मुद्दा उठाते हुए संचालक सदस्य सत्य प्रकाश सिंह ने इसे रोकने का प्रस्ताव किया जिसका सभी ने समर्थन किया। बैठक में मौजूद बिक्रमजोत बभनान व टिनिच के अध्यक्षों ने अनलोडिंग के नाम पर गन्ना किसानों से वसूली रोकने का भरोसा संचालक मंडल व मौजूद किसानों को दिया। 

अगेती प्रजाति के गन्ने को रिजेक्ट की पर्ची पर तौल करने की बात कई सदस्यों ने उठाई तो चेयर मैन मंजू सिंह ने सर्वे के समय सचेत रहकर समय से गन्ना पड़ताल की पर्ची व कलैंडर देखने की सलाह किसानों को दी। कहा कि इसके बाद भी कोई खामी रह जाती है तो समिति के सचिव व मुझसे मिलकर ठीक करा लें। सचिव सुनील बर्मा ने समिति का बार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पूर्व चेयर मैन डाक्टर अरविंद सिह ने समिति के गन्ना किसानों के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए बताया कि कृषि उपकरण उन्नतशील गन्ना बीज व कीटनाशकों के लिए लाखो रुपये का अनुदान दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से 12 नए गन्ना क्रय केंद्र खोलने को प्रस्ताव पास हुआ। कार्यक्रम के अंत में पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री राज किशोर सिंह ने गन्ना किसानों के हितों के लिए समिति के अध्यक्ष मंजू सिंह के संघर्षों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश सरकार के गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य दिलाने के लिए प्रयास की चर्चा की। 
विज्ञापन


इस मौके पर बभनान गन्ना समिति के चेयर मैन प्रतिनिधि विनोद सिंह पूर्व प्रमुख देवधर वैद्य महावीर प्रसाद द्विवेदी बाबूराम वर्मा विनय सिंह गीता सिंह बृजेश मिश्रा उर्मिला सिंह हनुमान सिंह शिव कुमार गुप्ता पप्पू सिंह काशीराम महेश सिंह बबुआ राघवेंद्र सिंह सुनील सिंह राजू मंटू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले चेयर मैन मंजू सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें