फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

सभी वार्डों में वितरित होंगे कंबल और जलेंगे अलाव
बस्ती। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शनिवार को सदस्यों ने वार्ड से संबंधित समस्याएं उठाईं। पालिका की ओर से उसे कार्यवाही में दर्ज कर लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने सदस्यों को सभी वार्डों में कंबल वितरण व अलाव जलवाने का आश्वासन दिया।
पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी वार्डों में अलाव, कंबल व रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देश पर सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को सभी संसाधन केंद्र व प्रदेश सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ‘स्वस्थ बस्ती सुंदर बस्ती’ का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पास किए गए हैं, उसका पालन समय रहते करा दिया जाएगा। नगर वासियों की ओर से जाम की समस्या पर प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसपर जल्द स्थायी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्ण कुमार पांडेय ‘सोनू’, चुनमुन लाल, परमेश्वर शुक्ला उर्फ ‘पप्पू’, डब्लू सोनकर, मो. कमरूलहुदा, मो. सिद्दीक, मो. इद्रीस, विशाल शुक्ला, दिनेश गुप्ता, प्रमोद कन्नौजिया, मो. अहमद ‘सज्जू’, माया, शांति, मीरा राय, पूनम श्रीवास्तव, निशांत बानो, पूनम शुक्ला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मो. अब्दुल अजीज, मंजू श्रीवास्तव, कन्हैया चौधरी, ममता, दीप आनंद ‘नवीन’, तारकनाथ जायसवाल, अतुल सिंह, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, कन्हैया लाल, इंद्रावती सोनकर, अश्वनी श्रीवास्तव के अलावा जेई रामाचरण शुक्ला, जेई (जल निगम) अर्चना कुमारी, प्रकाश निरीक्षक अमित शुक्ला, कर निर्धारण मो. दानिश, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें