फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभियुक्त सूरज जायसवाल से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल
विज्ञापन

पुरानी बस्ती पुलिस व स्वॉट टीम से चैनपुरवा के पास हुई मुठभेड़
बस्ती। सब्जी व्यापारी पर लूट के इरादे से गोली चलाने वाले गोरखपुर के बदमाश से रविवार तड़के पुरानी बस्ती थाने और स्वॉट टीम की मुठभेड़ हो गई। फोरलेन से सटे चैनपुरवा के पास बदमाश को पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। गोली पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के बांह में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 15 हजार के इनामी बदमाश सूरज जायसवाल के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बदमाश के पास से 4300 रुपये, बिना नंबर की बाइक, असलहा आदि बरामद किया गया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव व स्वॉट प्रभारी राजकुमार पांडेय की टीमको मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर जिले चिलुआताल थानाक्षेत्र के ग्राम चिउटहा निवासी अंतरजनपदीय गैंगस्टर सूरज जायसवाल बाइक से चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से गुजरने वाला है। टीम ने उसे घेरकर पकड़ना चाहा तो उसने गोली चला दी। पकड़े गए बदमाश ने कबूल किया कि उसने अपने साथी गोविंद के साथ कई अन्य जिलों में अपराध किया है। दोनों के विरुद्ध थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर व अन्य थानों में कुल 19 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपित सूरज जायसवाल ने शहर व आसपास हुई लूट, चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। उसने बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने साथी गोविंद जो इन दिनों सिद्धार्थनगर जेल में बंद है, के साथ चैनपुरवा ओवरब्रज के पास एक व्यापारी से छिनैती का प्रयास किया था। असफल होने व पकड़े जाने के डर से गोली मारकर भाग गए थे। कुछ दिन पूर्व में शहर के किसान डिग्री कॉलेज के सामने दो महिलाओं की गले की चैन को छीन ली थी। इसके अलावा पिकौरा दत्तूराय में घर के सामने लेटी महिला के गले से चैन छीन कर भाग गए थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव, प्रभारी स्वॉट टीम राजकुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश चौबे, चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा जितेंद्र सिंह, नीरज यादव, पवन यादव, साजिद जमाल, राकेश यादव, रवि प्रताप सिंह, रविशंकर शाह, धीरज शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें