फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही साइबर अपराध पर रोकथाम संभव : मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मी बाई इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन बृहस्पतिवार को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयं सेविकाओं के साथ रैली में कंपोजिट विद्यालय तुरकहिया की प्रधानाध्यापक नजराना जमाल, सहायक अध्यापक अफसाना मंसूरी, मंजू यादव, मंजू मिश्रा, अपर्णा यादव, दिव्या पांडेय भी शामिल हुई।
विज्ञापन

यह रैली तरकहिया मोहल्ले से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। द्वितीय सत्र में साइबर अपराध विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक मनोज दुबे एवं विशिष्ट अतिथि जितेंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि जन जागरूकता अभियान से ही साइबर अपराध पर रोकथाम लग सकता है। जागरूकता के अभाव में ही अपराधी सफल हो रहे हैं। हम सभी को फर्जी बैंक मैसेज, अनजान फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं साझा करना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी पांडेय ने संचालन किया। इस मौके पर डाॅ. रघुवर पांडेय, अमित झा, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. स्मिता सिंह, डाॅ. प्रियंका मिश्र, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें