फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खांसी, जुकाम-बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहीं गर्भवती

Sat, 21 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में खांसी, जुकाम-बुखार से पीड़ित गर्भवतियों की भीड़ लग रही है। सावधानी न बरतने पर कुछ महिलाएं कोल्ड डायरियां की चपेट में आ रही है। ओपीडी में इस तरह के औसतन दो सौ मरीजों का उपचार प्रतिदिन किया जा रहा है। गर्भवतियों को उचित परामर्श के साथ दवाएं दी जा रही हैं।
ठंड अब बढ़ने लगी है। गलन के साथ तापमान में गिरावट हैं। ऐसे में थोड़ सी लापरवाही गर्भवतियों को बीमार कर दे रही हैं। उन्हें अस्पताल तक दौड़भाग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक पांच सौ मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। इसमें से दो सौ गर्भवती खांसी, जुकाम-बुखार से पीड़ित होकर आई थीं। डॉक्टरों ने इन मरीजों का उपचार करने के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहीं डॉ. अनीता वर्मा ने बताया कि आजकल खांसी, जुकाम-बुखार से पीड़ित होकर आने वाली गर्भवतियों की संख्या ज्यादा है। गर्भवतियों को इन बीमारियों से घबराने की जरूरत हैं। ठंड में वह पूरी तरह सावधानी बरतें। गर्म कपड़ों से बदन को अच्छी तरह हर समय ढककर रखें। ताजा एवं गर्म भोजन करें। सलाद और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। बुखार या खांसी होने पर तत्काल विशेषज्ञ से संपर्क करें। इधर-उधर की दवाओं का सेवन कतई न करें।
ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें