फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रसूता की माैत, लापरवाही का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मृतका के घर परिजनों को समझाते प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे संवाद
विज्ञापन
रुधौली। सीएचसी रुधौली में प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती की मृत्यु का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुधौली थाना क्षेत्र के टड़ौठी गांव की शिल्पा (23) पत्नी रामपाल चौरसिया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले सीएचसी रुधौली लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उपचार में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

टाल-मटोल होता रहा, इससे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में गर्भवती को मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई कैली में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर भी उपचार की बेहतर सुविधा नहीं मिली और डॉक्टर ने वहां से भी हॉयर सेंटर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
यहां से परिजन गर्भवती को लेकर गोरखपुर निकले। लेकिन, रास्ते में ही शिल्पा की मृत्यु हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, मृतका के भाई राधेश्याम को बहन के मौत की सूचना जब मिली तो वह परिवार के साथ उसके घर पहुंच गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। लापरवाही कहां बरती गई, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें