रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पर यूरिया रैक का निरीक्षण करते डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य।
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबू राम मौर्य ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में पहुंची 1752 एमटी यूरिया रैक का निरीक्षण किया।
325 एमटी यूरिया निजी क्षेत्र को आवंटित हुई। जबकि एनएफएल कंपनी की 750 एमटी यूरिया खाद निजी क्षेत्र को और 677 एमटी यूरिया पीसीएफ सहकारिता क्षेत्र को आवंटित की गई। यूरिया की खेप ट्रकों से निजी उर्वरक बिक्री केंद्र और सहकारी समितियों पर भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई।
डीएओ ने बताया कि वर्तमान रबी सीजन के तहत माहवार फेसिंग लक्ष्य नवंबर तक यूरिया 10,955 एमटी के सापेक्ष 25,494 एमटी की उपलब्धता हो चुकी है। इसमें से 14,169 एमटी का वितरण हो चुका है। जबकि डीएपी 9333 एमटी के सापेक्ष 13,784 एमटी उपलब्धता एवं वितरण 10,497 एमटी किया जा चुका है। एनपीके 1733 एमटी के सापेक्ष 8041 एमटी की उपलब्धता अब तक हो चुकी है। 3829 एमटी का वितरण किया जा चुका है। एसएसपी 3412 एमटी के सापेक्ष 20,050 एमटी की उपलब्धता हुई।