फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी में ही गुजर गया पहला दिन, अधिकांश स्कूलों नहीं हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी में ही गुजर गया पहला दिन, अधिकांश स्कूलों में नहीं हुई प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

विक्रमजोत/बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा का पहला दिन तैयारियों में ही गुजर गया। बोर्ड की ओर से विषयों के लिए नियुक्त किए गए परीक्षक विद्यालय संपर्क कर परीक्षा की तिथियां तय करने में ही जुटे रहे। विक्रमजोत क्षेत्र समेत कई स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू नहीं कराई जा सकी हैं।
जनपद में कुल 101 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बोर्ड ने निर्धारित किए हैं। वहीं, बोर्ड से विद्यालयों की वेबसाइट पर केंद्रों के नाम और उनके एलाटमेंट का विवरण अपलोड कर दिया गया है। वहीं, केंद्र व्यवस्थापकों की मानें तो उनके विद्यालयों में कुछ विषयों के परीक्षक ही नहीं नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में उन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं निर्धारित समय पर कराने में समस्या आड़े आ सकती है। इसके लिए विद्यालयों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क साधा है। कुछ विद्यालयों से परीक्षा के बारे में बात करने पर पता चला कि विद्यालयों में परीक्षकों की ओर से परीक्षा कराने के लिए समय दिया जा रहा है। इसी क्रम में अशोक इंटर कॉलेज छावनी के प्रधानाचार्य विजय सेन ने बताया कि विद्यालय इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा का केंद्र है। तैयारियां चल रही हैं। परीक्षकों की ओर से शनिवार को इंटर रसायन, विज्ञान व सोमवार को भूगोल की परीक्षा कराई जानी है।
विज्ञापन

वहीं, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान में अभी तक परीक्षक नियुक्त नहीं किए गए हैं। इसी क्रम में गुरु नरायण देवी प्रसाद युग निर्माण इंटर कॉलेज छेरियापारा, किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां, श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौआ सहित विद्यालयों का भी यही हाल है। कई जगह भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान सहित अन्य विषयों के परीक्षक नियुक्त ही नहीं हुए हैं। सभी विषयों के परीक्षकों का निर्धारण नहीं होने से परीक्षा को लेकर केंद्रों पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
--
परीक्षाओं को शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्रों को निर्देशित किया गया है। साथ ही केंद्रों पर परीक्षक के निर्धारण न होने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनके बारे में बोर्ड को अवगत कराया जा रहा है। बोर्ड से निर्देश मिलने पर परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
-दल सिंगार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, बस्ती
नवोदय प्रवेश के पांच परीक्षा केंद्र बदले
तीस अप्रैल को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा
बस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 में कक्षा छह में प्रवेश के 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के पांच केंद्र बदल दिए गए हैं। जिले में कुल 17 केंद्रों पर चयन परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र भक्त ने प्रवेश परीक्षा के पांच परीक्षा केंद्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तथा डीएलएड परीक्षा के कारण बदला गया है। ऐसे में सक्सेरिया इंटर कॉलेज में होने वाली परीक्षा महाजन इंटर कॉलेज में होगी। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज की परीक्षा कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, खैर इंटर कॉलेज की परीक्षा जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओड़वारा, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की परीक्षा ओमनी इंटरनेशनल स्कूल फुटहिया, राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा अब सेंट्रल एकेडमी स्कूल सिविल लाइन में होगी। परीक्षा की अवधि सुबह साढ़े 11 बजे से दो डेढ़ बजे तक की है। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े दस बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9612962532, 9936056773, 9026809133 पर या नवोदय विद्यालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें