बभनान। सोमवार की देर रात तेज आई आंधी से बभनान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रात एक बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। हालांकि हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। बभनान पावर हाउस से जुड़े लगभग 400 गांव में बिजली नहीं होने से कृषि व व्यवसायिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, बभनान पावर हाउस से बभनान टाउन, बेदीपुर, पैकोलिया व गौर फिडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से लगभग 400 गांव के अलावा बभनान टाउन को सप्लाई दी जाती है। सोमवार की देर रात तेज आंधी आने से जगह-जगह पोल गिरने व तार टूटने की की वजह से पावर हाउस पर ही बिजली नहीं आ रही है। बभनान पावर हाउस के अवर अभियंता राज केसर सिंह ने बताया कि देर रात आंधी आने से हरैया-बभनान के बीच 35 केवीए का तार कई जगहों पर टूट गए हैं। कई जगह पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन्हें ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।