फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन निरस्त होने से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आनंद विहार से चलकर पूर्णिया कोर्ट को जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रा करने वाले यात्री काफी परेशान नजर आए और मजबूरी में उन्हें दूसरे ट्रेनों से भीड़ का सामना करते हुए अपने गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में महानगरों से आने वालों की भीड़ बढ़ गई है, यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, बावजूद इसके एक्सप्रेस ट्रेनों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है, नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में जहां तत्काल में टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की ठसाठस भीड़ भरकर आ रही है, लेकिन आनंद विहार पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने से पहले से टिकट कंफर्म कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। तमाम यात्री तत्काल में टिकट लेकर जनरल कोच से यात्रा करने को मजबूर हुए। जबकि कुछ यात्री टिकट कैंसिल कर निराश होकर घर वापस चले गए।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को जाने वाली आनंद विहार पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था। पहले से रिजर्वेशन टिकट कराने वाले यात्रियों के मोबाइल पर ट्रेनों के अपडेट की सूचना समय रहते दे दिया जाता है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो, स्टेशन पर पूछताछ काउंटर के माध्यम से ट्रेनों के निरस्त होने व आगमन और प्रस्थान की सूचना पल-पल यात्रियों को दी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें