फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतनमान के लिए डाक सेवकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
कलवारी में प्रदर्शन करते डाककर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

सातवें वेतनमान समेत अन्य कई मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। डाक सेवकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 
नेशनल यूनियन ऑफ ग्रामीण डाक सेवक के आह्वान पर बस्ती मंडल के कर्मियों ने चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य और सचिव राधेश्याम यादव के आह्वान पर कर्मचारियों ने डाकघर के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है केंद्र सरकार ने चंद्रा कमेटी की सुझाव को लंबित कर ग्रामीण डाक सेवकों को आर्थिक रूप से परेशान किया है। 
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक उप डाकघर से संबद्ध 18 शाखाओं के ग्रामीण डाक सेवकों ने कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। डाक सेवक पवन उपाध्याय, विजयपाल, हनुमन्त पांडेय, शारदा पांडेय, बृज विहारी, अमर लाल श्रीवास्तव, राम चन्द्र, दीनानाथ, जगदम्बा, राजाराम, रामदास, इन्द्रजीत, कौशल्या नन्दन, शारदा देवी, भीम सिंह, विशेषर नाथ, विजय कुमार सिंह तथा दीप कुमार ने अपनी-अपनी शाखा को बन्द कर उप डाक घर पर प्रदर्शन किया। उप डाकपाल राम मूर्ति ने बताया कि डाक सेवकों की हड़ताल के कारण शाखा पर डाक नहीं पहुंची।   
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक चंद्रा कमेटी लागू करने में हीलाहवाली के चलते नगर बाजार के डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। डाक सेवकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल चलती रहेगी। इस दौरान जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, राम संवारे यादव, मदन लाल गुप्ता, दयाराम गुप्ता, शिवनाथ वर्मा, राम उजागिर, रामजी यादव, इन्द्रा मिश्रा, कोमल प्रसाद, राजदेव यादव, जय प्रकाश दूबे आदि डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक बस्ती मंडल अध्यक्ष के आह्वान पर बनकटी, बानपुर, महसो, लालगंज आदि उप डाकघरों में कोई कार्य नहीं हुआ। सातवें वेतन की मांग तथा चन्द्रा कमेटी की सिफारिशें लागू कराने के लिए कार्य बहिष्कार किया। उप डाकखाना के बालाजी चौधरी, जुगल किशोर पाल, विश्वनाथ यादव, राममिलन यादव, कृपाशंकर मिश्रा, चंद़शेखर पाल, शत़ुजीत पाल, राकेश कुमार आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें