फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ारे पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अंतर्जनपदीय लूटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अंतरजनपदीय लूटेरे
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ारे थानाक्षेत्र में 14 फरवरी को किसान को असलहा दिखाकर 70 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश खोड़ारे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने इनके पास से 70 हजार नकदी समेत दो बाइक व असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि किसान से लूट के आरोपी थानाक्षेत्र के बगदर चौराहे पर मौजूद हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। हरकत में आयी स्वॉट टीम एवं खोड़ारे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर लुटेरे भागने लगे, मगर पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने किसान से 70 हजार रुपये लूटने की बात स्वीकार की ही, बल्कि अन्य कई घटनाओं में शामिल होने की बात कही। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने अपना नाम व पता गोंडा जिले के दुुल्लापुर निवासी दिलीप कुमार, जोलहापुर निवासी दिनेश व दुल्लापुर निवासी अमर सिंह उर्फ मुन्नू बताया। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार तीनों लुटेरे विभिन्न जिलों में घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ कई थानों पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें