फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलविदा की नमाज पर सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज पर पुलिस सतर्क रही। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज को शांति, सद्भाव और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती मय पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त रूप से पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों, नमाज स्थलों, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भ्रमण किया गया। पैदल गश्त के दौरान लोगों से संवाद स्थापित किया गया। जनता से अपील की गई कि वे त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनसे निपटा जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें