फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, रामपुर के रहने वाले हैं आरोपित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, रामपुर के रहने वाले हैं आरोपित
विज्ञापन

- 25-25 हजार रुपये का है इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। रामपुर जिले के रहने वाले दो इनामी गैंगस्टरों को लालगंज पुलिस ने सोमवार को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर हाइवे स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनके खिलाफ लालगंज थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

लालगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी आमिर व इसी थानाक्षेत्र के चिड़ीमार गांव निवासी रतन उर्फ नंद किशोर की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों मुंडेरवा थाने के लखनऊ-गोरखपुर हाइवे स्थित एक ढाबा पर रुके हैं। सूचना पर पहुंची लालगंज व मुंडेरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें