बस्ती। शनिवार को पीएमश्री विद्यालयों की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीएसए कार्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि डीएम रवीश गुप्ता के साथ बीएसए अनूप कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।
स्कूली बच्चों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन पीएमश्री विद्यालय रामपुर रेवटी की खुशबू बनी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्निल श्रीवास्तव ने सबका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों के माध्यम से हम शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
सभी प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र, टी-शर्ट और कैप पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। डीसी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कुल 22 विद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया। डीसी अमित मिश्रा, डीसी सुनील तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट से कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, स्कंद शुक्ला, दुर्गेश कुमार, शिव प्रकाश सिंह, संतोष शुक्ला, विवेक पांडेय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।