फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti Accident: अयोध्या से लौट रही पिकअप बस में टकराई, 20 घायल

Thu, 11 Aug 2022 04:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

छावनी कस्बे में अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे बस के चालक ने राम जानकी तिराहे पर सवारी उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगा। तभी पीछे चल रही पिकअप उसमें टकरा गई। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर प्राइवेट टैक्सी चालक उनकी जान बचाने दौड़ पड़े। हादसे में घायल लोगों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया।
विज्ञापन
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर छावनी कस्बे में रामजानकी तिराहे पर अयोध्या से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप आगे पहुंची बस से टकरा गई। जिससे पिकअप में सवार गोरखपुर व देवरिया जिले के 24 में से बीस श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। चालक व खलासी सहित तेरह को अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव व देवरिया जिले के उनके रिश्तेदार श्रद्धालु अयोध्या स्नान-ध्यान के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि छावनी कस्बे में अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे बस के चालक ने राम जानकी तिराहे पर सवारी उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगा। तभी पीछे चल रही पिकअप उसमें टकरा गई। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर प्राइवेट टैक्सी चालक उनकी जान बचाने दौड़ पड़े। हादसे में घायल लोगों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया।

घायलों की सूची
गोरखपुर के झंगहा थानांतर्गत कोल्हुआ निवासी पाला (95) पत्नी भगवान, गुलाबी देवी (45) पत्नी अमरनाथ गुप्ता, तारा (55) पत्नी अछैवर, सुनीता (45) पत्नी वृजमोहन, किरन (35) पत्नी रामदेव, पारस गुप्ता (65) पुत्र मथुरा, बिन्दु (55) पत्नी बलवंत, बलवंत (60) पुत्र नरेश, जयनाथ पुत्र महादेव, फूलवती (80) पत्नी परमहंस, इसी थाने के वरपैना निवासी मैना (60) पत्नी जगदीश, डेबरी निवासी चम्पा (56) पत्नी रामआशीष, हरिलाल (59) पुत्र राममिलन, बह्मपुर निवासी बच्ची देवी पत्नी दीनालाल, इटौआ निवासी चम्पा पत्नी सुखपाल के अलावा बर्फी देवी पत्नी तेरस गुप्ता निवासी पचरी चौराहा देवरिया, सुनीता (48) पत्नी रामहरक निवासी मझरिया रुद्रपुर देवरिया, प्रेमा (85) पत्नी रामचंदर निवासी बैखना देवरिया, गौरीबाजार देवरिया निवासी लालमती पत्नी हरीराम और मीना पत्नी प्रभुनाथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें