बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र के बोदवल बाजार निवासी युवक के आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी व अन्य ससुरालियों के विरुद्घ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में युवक अभिषेक मोदनवाल के पिता अजय कुमार मोदनवाल ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनके पुत्र अभिषेक मोदनवाल की शादी बलरामपुर जिले के उतरौला थानाक्षेत्र के गांधीनगर गांव में अंजनी पुत्र संजय मोदनवाल से हुई थी। अंजनी अपने सात माह के बच्चे के साथ मायके गई थी। उसे विदा कराने के लिए अभिषेक गया तो उसे ससुराल वालों ने मना कर दिया।
आरोप है कि उन लोगों ने अभिषेक को आत्महत्या के लिए उकसाया। वहां से लौटने के बाद अभिषेक मोदनवाल ने जहर खा लिया था। पुलिस ने पत्नी अंजनी ससुर संजय, सास मंजु पत्नी संजय मोदनवाल के अलावा अंजनी के मौसा विनोद मोदनवाल निवासी एकटेकवा, मामा मनीष निवासी बेलघाट के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।