फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली के तारों से छू गया पेट्रोल लदा टैंकर, बड़ा हादसा होते-होते टला

Sun, 15 Sep 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
पांच मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड ने टैंकर पर बरसाए पानी के फुहारें
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग पर दक्षिण दरवाजा चौराहे के पास रविवार को पेट्रोल लदा एक टैंकर से अचानक धुआं उठने लगा। एक राहगीर ने टैंकर चालक को इसकी जानकारी दी। सूचना पर महज पांच मिनट में पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने टैंकर पर पानी की फुहारें बरसा कर आग पर काबू पाया।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे दक्षिण दरवाजा चौराहे से थोड़ा पहले इंडियन ऑयल का टैंकर पेट्रोल लेकर जा रहा था। तभी टैंकर लटक रहे बिजली के तारों में छू गया। चालक को हल्का करंट का झटका लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक पास से गुजर रहे बाइक सवार ने चिल्लाकर बताया कि टैंकर से धुआं उठ रहा है। आननफानन टैंकर सड़क पर ही खड़ा कर वह आग बुझाने लगा। करीब पांच मिनट बाद पहुंची पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने टैंकर पर पानी की बौछारें शुरू कर दीं।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। टैंकर चालक ने बताया कि वह मुगलसराय से पेट्रोल लेकर आ रहा है। दक्षिण दरवाजा के पास स्थिति पेट्रोल पंप पर तेल खाली करना है। बताया कि टैंकर बिजली तारों से छू गया था। इससे टैंकर में धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

...

सघन बस्ती व व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र है दक्षिण दरवाजा इलाका
हर का दक्षिण दरवाजा इलाका सघन बस्ती व व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र है। यह मार्ग सीधे रेलवे स्टेशन को जाता है। मार्ग पर जहां टैंकर से धुआं उठा, उस इलाके में कई बाइक व थोक व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। यदि जरा सी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें