फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इग्नू ने फिर बढ़ाई प्रवेश की तिथि, अब 20 तक करें आवेदन

Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज में संचालित होता है अध्ययन केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इग्नू के माध्यम से स्नातक और परास्नातक में एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राएं अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एपीएन पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि पहले 10 सितंबर तक ही एडमिशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब इसको बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है।
ऐसे में जो इग्नू के माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान व एम कॉम कर सकते हैं। ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए में भी एडमिशन ले सकते हैं। बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र लगातार परीक्षा केंद्र भी बनाया जा रहा है। बीए, बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें