फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से कांप उठा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से कांप उठा जनजीवन
विज्ञापन

सोमवार को हल्की बदली छाने का अनुमान
न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंचने से ठिठुरन हुई तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम विज्ञानियों का आंकलन सटीक साबित हुआ और रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। एक दिन पहले से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसका असर यह रहा कि खुले में कौन कहे, कमरे के भीतर भी बिना हीटर-ब्लोअर के रह पाना मुश्किल हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान अभी और नीचे जा सकता है मगर सोमवार को दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गलन में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सोमवार को हवा की गति कम होगी और थोड़ी बदली देखने को मिल सकती है। इस दौरान ठंड से तो कुछ राहत मिलेगी लेकिन बदली के कारण धूप कम हो सकती है।
विज्ञापन

उधर, ठंड के असर से आम जनजीवन बुरी तरह से जूझ रहा है। रोजमर्रा के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। रविवार छुट्टी होने के बावजूद बाजारों में भी कम लोग दिखे। दोपहर में गुनगुनी धूप होते ही लोग बाहर निकले। स्टेडियम में ठंड का असर दिखा। हालांकि खिलाड़ियों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। अलाव का माकूल इंतजाम न होने से पटरी दुकानदारों, यात्रियों, रिक्शा चालकों को ठिठुरते देखा गया। सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग भी ठंड से परेशान दिखे। रात के वक्त गांधीनगर, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार आदि व्यावसायिक एरिया में चहल-पहल कम देखी गई। कड़ाके की सर्दी में राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। देर शाम बाइक चलाते समय गलन के कारण हाथ सुन्न पड़ गए। नेहरू तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर गरीब व बेसहारा लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
तापमान से संतुलन जरूरी
डाक्टरों का कहना है कि तापमान में तेजी से गिरावट के दौरान शरीर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। कोहरा और ठंड दिल के रोगियों के लिए सबसे खतरनाक है। वे कहते हैं कि जब भी रजाई या गर्म बिस्तर से बाहर निकलना हो तो अचानक न निकलें। बाहरी तापमान से संतुलन बनाने के बाद ही निकलें। मार्निंग वाक से परहेज करना मुनासिब होगा। यदि आवश्यक हो तो शरीर के हर अंग को पूरी तरह गर्म कपड़ों में ढक कर आराम से निकलें।
विज्ञापन

ऐसे करें सर्दी से बचाव
शरीर को गरम रखने के लिए थोड़े अधिक गरम कपड़े पहनें
स्वच्छता का ध्यान रखें
नियमित रूप से स्किन को मॉस्चराइज करें
ठंडा पानी पीने से बचें
तेज गरम पानी के स्नान से बचें
पौष्टिक भोजन करें
सावधानियां
सर्दी से बचाव के लिए गर्म ऊनी कपड़े पहने। शीतलहर चले तो घर रहकर सर्दी से बचाव करें। अलाव या हीटर का सहारा लें। रात के समय कमरे में अंगीठी या हीटर चलाकर नहीं छोड़ना चाहिए। विटामिन सी युक्त फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। बीमार होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराए। खांसी, बुखार या जुकाम की शिकायत होती है, इसकी जांच कराएं। सुबह के समय टहलने जाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि पसीना आने पर सर्दी लगने का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें