फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली सीएचसी पर टीकाकरण के लिए उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली सीएचसी पर टीकाकरण के लिए उमड़े लोग
विज्ञापन

- ओपीडी में देर से पहुंच रहे डॉक्टर, इंतजार करते रहे मरीज
- टीका पंजीकरण काउंटर पर कोविड गाइडलाइन की उड़ीं धज्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में चिकित्सकों की लेटलतीफी से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को केंद्र पर उमड़ी भीड़ में कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं। टीका लगवाने आए अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। टीकाकरण काउंटर पर कर्मी भी बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गरमी के मौसम में ओपीडी सुबह दस बजे से ही खुल जाती है, लेकिन सीएचसी रुधौली पर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे कक्ष संख्या छह में डॉ. पीएन गुप्ता एवं कक्ष संख्या सात में डॉ.अमित कन्नौजिया की कुर्सी खाली दिखी। जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक चौधरी अपने कमरे में बैठकर मरीज देख रहे थे। डॉ. पीएन गुप्ता लगभग 11 बजे, जबकि अमित कनौजिया पौने 11 बजे अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं कोविड वैक्सीनेशन के पंजीकरण काउंटर पर भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था का माहौल रहा। प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद भी कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं। यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं नजर नहीं आया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि सभी को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन कई बार कहने के बाद भी लापरवाही की जा रही है। अव्यवस्था फैलाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। टीकाकरण के लिए लक्ष्य तय नहीं है, लेकिन हर दिन औसतन 500 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। कोविड प्रोटोकाल के पालन के व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें