फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसमी बीमारियाें से लोग परेशान...पर्ची से दवा काउंटर तक लग रही कतार

Tue, 04 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतार
विज्ञापन
बस्ती। सर्दी बढ़ते ही मौसमी बीमारियाें ने लोगों को परेशान कर रखा है। खांसी के कारण किसी की आवाज नहीं निकल रही है, तो कोई बुखार और बदन दर्द ने परेशान है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। औसतन एक हजार की ओपीडी इन दिनों 1200 तक पहुंच गई है। सुबह से ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की कतार लग जा रही है। भीड़ का आलम यह है कि पंजीकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद डॉक्टर के कमरे के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। दवा काउंटर पर भी भीड़ हो रही है।
इसी प्रकार ब्लड जांच के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा हैं। पहले लाइन लगाकर ब्लड जांच के लिए सैंपल निकलवा रहे हैं फिर रिपोर्ट के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार। कई मरीजों का कहना है कि पूरे दिन की मशक्कत के बाद इलाज मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें