बस्ती। न्यूनतम पेंशन बढ़ोत्तरी, महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले पेंसरनरों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय पर संगठन के सचिव बाल मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर पेंशनरों ने कहा कि न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी न होने से देश भर के पेंशनरों में रोष बढ़ रहा है। अगर सरकार पेंशन नहीं बढ़ा सकती तो पेंशनर्स की जमा धनराशि उनको वापस किया जाए। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णा नंद पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, हरिश्चंद्र उपाध्याय, नसीबुल्लाह खान, कमलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।