बस्ती। छावनी पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी चोरी-छिपे आरोपी से बात करती है। उसे एक दिन पकड़ लेने पर डांटा भी था। बेटी ने आरोपी व्यक्ति का नाम भी बताया था। उन्हें शक है कि 23 मार्च को आरोपी आकाश भुज उनकी बेटी को बहलाकर भगा ले गया। छावनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
-