सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट से कर्मचारियों में गुस्सा है। नाराज कर्मचारी आठ जुलाई को डीएम कार्यालय पर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का दाह संस्कार कर अपने गुस्से का इजहार करेंगे। इसके लिए सोमवार को स्काउट भवन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों व समन्वय समिति की बैठक में रणनीति बनाई गई।
समिति के अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि सातवें वेतन आयोग के रिपोर्ट के खिलाफ 11 जुलाई को केंद्रीय कर्मचारियों के हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा। इसके अलावा 14 जुलाई को पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर धरना देने का भी निर्णय लिया गया। कहा कि केंद्र की ओर से सातवें वेतन आयोग पर लिया गया निर्णय निराशाजनक है। इसमें निचले एवं मध्यम स्तर के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को कोई राहत नहीं दिया गया। संयोजक शिवपाल सिंह ने कहा कि चतुर्थ वेतन आयोग में न्यूनतम एवं अधिकतम वेतन का अनुपात एक आठ का था, जिसे इस आयोग में घटकर एक 14 का कर दिया गया, जो किसी भी दशा में स्वीकार योग्य नहीं है। इसे लेकर 14 को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला मंत्री पनव कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, रामस्वारथ चौधरी, गौरी शंकर, शिव कुमार तिवारी, जटा शंकर मिश्र, रामेश्वर सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभय िहिं यादव, अखिलेश मिश्र, शैल कुमार शुक्ल, अभिषेक, राजकुमार सिंह, राजकुमार, रामगोपाल, संदीप, राधेश्याम, शंकरमणि, बालमिकी सिंह, राजेश चौधरी, आनंद, विनोद पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।