अपात्रों के चयन पर सेक्रेटरी जिम्मेदार
- फोटो : amar ujala
रामनगर ब्लॉक का प्रभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ रूकमणि वर्मा ने कहा कि कर्मचारी योजनाओं में पारदर्शिता बरतें। प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि अपात्रों का चयन हुआ तो सेक्रेटरी के वेतन से रिकवरी की जाएगी। सोमवार को बीडीओ, कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात कर रहीं थीं। कर्मचारियों से पटल और कार्यों के बाबत जानकारी हासिल की। कहा कि सरकार द्वारा सचांलित योजनाओं को शासन के मंशारूप पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्य धरातल पर दिखेंगे।जिसके लिए वे स्वंय गांवों में जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इस बाबत बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता के लिए सभी ग्राम विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर आगाह किया है कि इस योजना में अपात्र व्यक्ति का चयन होने पर आवास के धन राशि की रिकवरी संबंधित से की जाएगी। ब्लॉक कुछ कार्यों में पीछे है जिसे आगे लाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर एकाउंटेंट रामकृपाल, स्थापना लिपिक संजय श्रीवास्तव, एनआरईपी लिपिक राजकुमार, कनिष्ठ लिपिक सुमिरन प्रसाद, जेईडीआरडीए राम सवारे, एडीओ समाज कल्याण तिलकराम चौधरी, तकनीकी सहायक सुरेन्द्र नाथ वर्मा, आदि शामिल रहे।