फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा नदी पर पुल का रास्ता साफ, 15 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लंबे समय से बहादुरपुर क्षेत्र में मनोरमा नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सेतु निगम के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। 15.56 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 7 करोड़ 78 लाख 20 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक के लोगों को यह बड़ी सौगात मिली है। शासन ने राज्य योजना अंतर्गत इटैली-सेमरा चीगन संपर्क मार्ग पर मनोरमा नदी पर सेतु निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सेतु के साथ पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में प्रसन्नता है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के बहादुरपुर, इटैली, सेमरा चीगन, उमारिया, मरवटिया, सोनहा, मटेरा सहित दर्जनों गांव के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक यहां के लोग नाव के जरिये नदी पार करते थे, पुल बनने से आसानी होगी। पुल बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई है। बताया गया कि 10 से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
बोले ग्रामीण
मनोरमा नदी पर पुल बनने से खेतों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। अभी नदी पार करने में काफी परेशानी होती है। पुल बनने से खेती-किसानी के काम में समय बचेगा और उपज को बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। -विक्रात पांडेय, सेमरा चीगन
विज्ञापन

बरसात के दिनों में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है। बच्चों को स्कूल भेजने और जरूरी काम से आने-जाने में दिक्कत होती है। पुल बनने से महिलाओं और बच्चों को काफी राहत मिलेगी। आवागमन में सहूलियत मिलेगी। -राजीव, सेमरा
कोट:::पुल का निर्माण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। वर्कऑर्डर मिलने के बाद कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। -कमलेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें