फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण अंचल में आंधी-बारिश से संकट...कई मकान-दुकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
तेज आंधी से उखड़ा पेड़ा।
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार आधी रात आई तेज आंधी-तूफान ने जिले के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी। कहीं कच्चे-पक्के मकानों पर पेड़ गिर पड़े तो कहीं टिनशेड उड़ गए। बिजली के पोल और तार टूटने से सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़।
विज्ञापन

छावनी संवाद के अनुसार, बभनगांवा, प्रतापपुर और रामरेखा गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बरियामोहाने गांव में कई साल पुराना पीपल का पेड़ लक्ष्मण और सूरजपाल के घर पर गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हालांकि परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए। प्रतापगढ़ गांव में दद्दन की दुकान के पीछे बना टिनशेड गोदाम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गोदाम में रखी बाइक, वायरिंग का सामान और कूलर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं रेडवल गांव में श्रवण वर्मा की टिनशेड की दुकान जमींदोज हो गई। बभनगांवा में राजन सिंह की सीमेंट दुकान का टिनशेड उड़कर करीब 300 मीटर दूर जा गिरा। बनकटी संवाद के अनुसार, बिजली उपकेंद्र देईसांड़ से जुड़े दुबौली गांव के प्राथमिक विद्यालय पर लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली का खंभा टूटकर गिर पड़ा। खैराटी गांव में बिजली का खंभा, गांगरगाड़ में 11 हजार लाइन का पोल और बानपुर व अकेला कुवेरपुर में पेड़ गिरने से दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
महादेवा संवाद के अनुसार, महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर एक रिहायशी छप्पर और बगल में खड़े ट्रैक्टर पर विशाल पेड़ गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मकान मालिक अवधेश ने बताया कि मोबाइल पर मौसम विभाग का अलर्ट मिलने के बाद परिवार सतर्क हो गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुबौलिया संवाद के अनुसार, पूरे ओरी राय गांव निवासी देवनारायण त्रिपाठी के मकान का टिनशेड उड़ गया और 30 फीट लंबी पक्की दीवार ढह गई। टिनशेड के नीचे रखा अनाज और कपड़े खराब हो गए। हल्का लेखपाल अजीत सिंह ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। लक्ष्मनपुर गांव निवासी बृजेश सिंह का टिनशेड मकान दीवार समेत गिर गया, जबकि गोबरहिया गांव में नारायण मिश्रा के घर के सामने बना टिनशेड भी धराशायी हो गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, करियाबारी, उदयपुर और मछुआ समेत कई गांवों में ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल टूट गए। इससे बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें