फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने की पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को तहसील परिसर में पंचायत का आयोजन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन

संगठन के तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भू माफिया गांवों में छोड़ी गई बंजर जमीन व ताल पोखरों के भीटे पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। बार-बार लिखित शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन अवैध कब्जा नहीं हटवा रहा है। यही नहीं क्षेत्र के सभी गांवों के ताल-पोखरों मे पानी भरवाने की प्रक्रिया भी धीमी है। इससे पशु-पक्षियों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में किसानों को बेवजह दौड़ाया जाता है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। पंचायत का संचालन कन्हैया प्रसाद किसान ने किया। इस दौरान रमेश चंद्र चौधरी, राम नयन किसान, दिनेश, चंद्रभान, राम किशोर व राम कृपाल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें