फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोकने आये किसानों ने की पंचायत, सरकार को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल रोकने आए किसानों ने की पंचायत, सरकार को चेतावनी
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भाकियू पदाधिकारियोें ने जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के नेतृत्व में बस्ती रेलवे स्टेशन पर रेल रोककर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। बारिश के बीच प्रशासन के दबाव के चलते कार्यक्रम पंचायत में बदल गया। आंदोलित किसान तीन काले कृषि कानूनों की वापसी, एमएसपी पर कानूनी गारंटी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल को किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र दिया।
पंचायत में भाकियू के प्रदेश सचिव दिवान चंद पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक लोकलाज खो बैठी है, वरना लखीमपुर किसान हत्याकांड में अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को पद से हटा दिया गया होता। कहा कि जब तक अजय पद पर रहेंगे, किसानों को न्याय मिल पाना संभव नहीं है। कहा कि पिछले 11 माह से किसान मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार हठवादिता का परिचय दे रही है। 26 अक्तूबर को संयुक्त किसान मोर्चा के लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

किसान पंचायत को रामनवल किसान, शोभाराम ठाकुर, राम मनोहर, पंचराम, डॉ. आरपी चौधरी, केके तिवारी, रमेश सिंह, सीके शाही और श्याम मनोहर जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कहा कि अब तक आंदोलन में लगभग सात सौ किसान शहीद हो गए, लेकिन सरकार संवादहीनता बनाए हुए है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसान डरने वाले नहीं हैं, यही हाल रहा तो डराने वाले राजनीतिक दल समाप्त हो जाएंगे। कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का सपना दिखाया था, किसान आने वाले चुनाव में इसका हिसाब मांगेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर घनश्याम, राजेंद्र प्रसाद, पंचराम, विनोद कुमार, गौरीशंकर, दीप नरायन, चंद्र प्रकाश, राम सूरत, कन्हैया प्रसाद, हरि प्रसाद, उर्मिला देवी, रामलौट, नवनीत यादव, नाटे चौधरी, रामनयन, सत्यराम, राम प्रकाश, शिव मूरत, अभिलाष श्रीवास्तव और बुद्धिराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें