फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया वर्चुअल लोकार्पण
पांच सौ लीटर प्रति मिनट क्षमता है मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के पांच सौ लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट ने बृहस्पतिवार से काम करना शुरू कर दिया। भारत सरकार के पोत परिवहन और जल मार्ग, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से पहले मेडिकल क्षेत्र में दो से तीन हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, जो कोरोना की दूसरी लहर में अचानक 8000 मीट्रिक टन से अधिक तक बढ़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार इस मांग को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर के ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई गई। इसमें एअरफोर्स तथा रेलवे का सहयोग लेते हुए देश के कोने-कोने में ऑक्सीजन पहुंचाई गई। कहा कि जीवन में हर परिस्थिति हमें कुछ न कुछ अवश्य सिखाती है। कोरोना काल में अचानक डॉक्टर, स्टाफ, उपकरण, दवाएं तथा मशीनों की मांग बढ़ने पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार के लिए एक चुनौती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्ग निर्देशन में प्रत्येक वस्तु की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स ट्रावनकोर लिमिटेड केरल (फैक्ट) को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसकी ओर से बस्ती मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से जनपद में पांच ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। अब जनपद ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। इससे आसपास के जिलों को भी सुविधा मिलेगी। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में जिला प्रशासन, डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ ने उल्लेखनीय योगदान किया है, जिसके कारण कोरोना नियंत्रित हो सका है। फैक्ट के प्रबंध निदेशक किशोर रूंगटा ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, सीएमएस डॉ. सोमेश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल यादव, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी टीपी गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, राज कुमार शुक्ला तथा चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें