फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने ‘पंच पौध’ रोपकर वन महोत्सव का किया आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक ने ‘पंच पौध’ रोपकर वन महोत्सव का किया आगाज
विज्ञापन

सप्ताह भर चलेगा वन महोत्सव कार्यक्रम, चार जुलाई से शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती वन संरक्षक कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर के मुख्य वन संरक्षक डीके चोपड़ा ने पंच पौध रोपकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वन विभाग हर साल पहली जुलाई को वन महोत्सव का आयोजन करता आया है। इस दौरान मानव जीवन पर वृक्षों के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा होती है और पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। शासन ने इस बार चार जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बस्ती में चार जुलाई को पूरे लक्ष्य 22 लाख के 83 फीसदी तकरीबन 18 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा बचे हुए पौधों का रोपण जुलाई के शेष दिनों में किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य वन संरक्षक ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन संरक्षक एपी पाठक, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एसडीओ एके पांडेय, डिप्टी वन रेंजर राजकुमार, एके वर्मा, कृष्णमुरारी, अंकुर व राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें