फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीआईसी में लगे 70 से अधिक स्टॉल, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शासन की ओर से पहल की जा रही है। इसके तहत समूहों से जुड़ी महिलाएं राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में स्टॉल लगाकर अपने हाथों से तैयार उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिले में 16 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे करीब दो लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महिलाओं के उत्पादों को पहचान दिलाने और उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में शनिवार को जीआईसी परिसर में स्टॉल लगाए गए। यहां 70 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं ने अपने उत्पादों की बिक्री शुरू की। हालांकि, बारिश के चलते पहले दिन ग्राहकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें