फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ सहित 12 लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश

Thu, 30 May 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवित को मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का है आरोप
विज्ञापन

जमीन का करा लिया था वरासत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम संदीप की अदालत ने जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में ग्राम प्रधान, बीडीओ, सचिव, हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित 12 लोगों पर रुधौली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला रुधौली थाना क्षेत्र के बुढ़वा बुढ़िया गांव का है।
सूर्यनाथ ग्राम कोइल पाकड़ थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थ नगर ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल किया है। बताया गया है कि घटना 2016 से 2021 के बीच का है। सूर्यनाथ सिद्धार्थ नगर में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी कुछ जमीन रूधौली तहसील के बुढ़िया बुढ़वा गांव में है।
विज्ञापन

जमीन हड़पने की नियत से आवेदक के भतीजे और भाई की औरत राजमती, राधेश्याम, घनश्याम तथा प्रेमचंद प्रेमसागर ने तत्कालीन ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ग्राम पंचायत निखोरिया खंड विकास अधिकारी खेसरहा ग्राम विकास अधिकारी खेसरहा से साठगांठ करके कूट रचित कागजात तैयार किया। इसके बाद 7 मई 2016 को उन्हें मृत दिखाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा दिया और परिवार रजिस्टर के आगे मृतक दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने गलत आख्या के माध्यम से अपने नाम वरासत दर्ज करा लिया। इस मामले में एसडीएम रुधौली ने न्यायालय के आदेश पर प्रारंभिक जांच किया। पीड़ित की ओर से लगाया गया आरोप सही पाया गया। न्यायाधीश ने मामले की गंभीता से लेते हुआ केस दर्ज करने का आदेश रूधौली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें