फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओपन जिम का शुल्क बढ़ा... लोगों ने किया विरोध

Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला उद्यान परिसर में ओपन जिम का चार्ज प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये किए जाने पर रविवार की सुबह लोग आक्रोशित हो गए। उद्यान गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि मनमाने ढंग से फीस में बढ़ाई जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। तीन साल पहले तत्कालीन सांसद ने ओपन जिम की स्थापना कराई थी। इसके संचालन की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी गई। यहां स्थापित मशीनों के रखरखाव और पार्क की देखरेख के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पांच रुपये शुल्क भी निर्धारित किया गया।
ओपन जिम चलाने के लिए गठित समिति के सदस्य एवं जीएसटी अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि सुविधा के नाम पर यहां पर कुछ नहीं है। दो माह पहले समिति की बैठक में शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव आया था। लेकिन, समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया था। वॉकिंग ट्रैक टूट गया है, शौचालय हमेशा बंद भी रहता है। लाइट की व्यवस्था नहीं है। बंदरों का आतंक है। कई उपकरण टूट चुके हैं। अभ्यास के लिए नई मशीन नहीं मंगाई जा रही है। लेकिन, बिना सुविधा बढ़ाए ही एक अप्रैल से शुल्क वृद्धि कर दी गई है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो हम लोग समिति के अध्यक्ष आयुक्त से इसकी शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पुनीत दत्त ओझा, अजय श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, अवधेश गुप्ता, शिवजी चौधरी, ओमकार पांडेय, अजीत सिंह, अभिनव पांडेय, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें