फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरब्रिज पर ट्रक-ट्रेलर में टक्कर, अयोध्या बस्ती रूट पर आधा घंटा यातायात बाधित

Mon, 31 Mar 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया-बभनान चौराहे के ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से ट्रेलर में टकरा गया। ट्रक चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस व स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत कर उसे बाहर निकला। घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया। इस दौरान अयोध्या-बस्ती रूट पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रेलर चालक जागीर सिंह (60) निवासी मलकपुर थाना बादरा जनपद अंबाला (हरियाणा) ने बताया कि हर्रैया फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक चालक आकाश पांडेय निवासी सुरसा देवरी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर घायल हो गए। वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें