फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत युवकों के परिजनों से मिले विधायक व ओम प्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले ओम प्रकाश राजभर व दूधराम
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। भारतीय समाज पार्टी (सुहेलदेव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, महादेवा विधायक दूधराम व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाले कोरमा निवासी नीरज व अनिल तथा डेल्हवा निवासी संदीप के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर में विधायक महादेवा दूधराम को मृतकों के परिजनों को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर मार्ग दुर्घटना बीमा व पारिवारिक लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले डेल्हवा गांव निवासी मृतक संदीप के पिता गुरु प्रसाद से मिलकर ढांढस बंधाया। फिर कोरमा गांव जाकर मृतक अनिल के पिता रामवृक्ष और मृतक नीरज के पिता रामदीन से मिले। बता दें कि, तीन मई को भोर में मनौरी चौराहे के पास बरात से लौटते समय मार्ग दुर्घटना में ग्राम कोरमा निवासी नीरज और अनिल के अलावा डेल्हवा निवासी सन्दीप की मौत हो गई थी। मौके पर मुख्य रूप से डॉ. संजय चौहान, विनोद राजभर, फूलचंद अमन राजभर, राहुल निषाद, अशरफ खान, वेद प्रकाश, मनोज राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, राम प्रीत राजभर, श्रीराम राजभर, आरा गौतम, राजेश राजभर, प्रमोद चौधरी, सुनील कुमार पांडेय, अभिषेक निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें