फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी के बेटे ने व्यापारी से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने की घटना का पर्दाफाश
विज्ञापन

बस्ती। व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने की घटना का बृहस्पतिवार को मुंडेरवा व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया। पुलिस कार्यालय पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक सौरभ मिश्रा को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पंजाब के लुधियाना न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम से ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को बस्ती लेकर पुलिस टीम पहुंची है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गोंडा जिले के कौडिया थानांतर्गत बसंतपुरा हर्सोपट्टी निवासी सौरभ मिश्रा लुधियाना में रहकर कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरे पिता एक साल पहले प्रभात चन्द्र शुक्ला निवासी भवानीपुर थाना मुंडेरवा की आटा चक्की पर काम करते थे। प्रभात मिनी राइस मिल भी चलाते हैं। इनका मोबाइल नंबर मेरे पास था। लुधियाना में काम करने के साथ महंगा फ्लैट लेकर रह रहा था। इन सब जरूरतों के साथ खाने-पीने में करीब चार लाख रुपये का कर्जा ले चुका था। उधार देने वाले अब कर्जा मांगने के साथ दबाव बना रहे थे। लिहाजा उधार चुकाने के लिए प्रभात चंद्र शुक्ला से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। पांच मई की देर रात फोन कर उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस लुधियाना में आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुई। पुलिस ने मोबाइल व दो सिम कार्ड बरामद कर लिए हैं। रंगदारी मामले का खुलासा करने वाली टीम में मुंडेरवा थाने के एसआई एजाज अहमद, प्रभारी सर्विलांस सेल दुर्गविजय, कांस्टेबल विनेश कुमार, विजय प्रताप यादव, सत्येन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें