फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोलकाता की वारदात के विरोध में कैंडल मार्च

Mon, 19 Aug 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोतकाता कांड में आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए सोनहा में कैडल मार्च निकालती छात्राएं।
विज्ञापन
- सोनहा बाजार में कोचिंग की छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रविवार की देर शाम को सोनहा बाजार में सुभासपा कार्यकर्ताओं व एक निजी कोचिंग की छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कोचिंग की छात्राओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को ठोस कार्य करने होंगे। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनके विरुद्ध हो रही घटनाओं को रोकना होगा। कोलकाता मामले में सरकार को आगे आकर आरोपियों को फांसी दिलाने के कार्य करना होगा। ताकि समाज में पल रहे अपराधियों को यह संदेश जाए कि ऐसे कृत्य की सजा फांसी ही होगी। इस मौके पर राकेश वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, सूरज कुमार, रवि पटेल, लवकुश, गुलशन कुमार, वीनू चौधरी, नीशू, मनीषा, आशा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें