फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा-सपा की काट केवल बसपा

Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बसपा के कैडर कैंप में राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्य सभा सांसद मुनकाद अली व मौजूद कार्यकर्ता
विज्ञापन
बैरागल में सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय कैडर शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बैरागल गांव में रविवार को बहुजन समाज पार्टी का सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय कैडर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बसपा का होगा। भाजपा और सपा की काट सिर्फ बसपा के पास है।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे कल्पनाथने कहा कि भाजपा का डाउनफॉल शुरू हो गया है। कांग्रेस का प्रदेश में जनाधार नहीं है। सपा अपने आधारभूत वोट को रोक नहीं पा रही है। इसका लाभ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद अपनी मान्यता और जनाधार खो चुका है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में बसपा पॉवर बनेगी और सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम, अलीम अहमद, संजय धुसिया, संजय मौर्या, सीताराम शास्त्री, शिव शंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें