फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में महज 9496 बेटियों का हुआ सुमंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 9496 बेटियों का मिला सुमंगला का लाभ
विज्ञापन

24 हजार लक्ष्य के सापेक्ष कम संख्या में मिला सुमंगला का लाभ
एक परिवार की सिर्फ दो बेटियों के जन्म पर ही मिलता है लाभ
रामललित यादव
बस्ती/गौर। बेटियों की शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2019 से कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक जिले में 9496 बेटियों को ही योजना का लाभ मिल सका है। जबकि 24 हजार का लक्ष्य निर्धारित हुआ था।
प्रदेश सरकार की ओर से कन्याओं की शिक्षा के लिए शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों की शिक्षा के लिए छह चरणों में 15 हजार की रकम देने का प्राविधान है। जिसके तहत वर्ष 2019-20 में जिले के सभी ब्लॉकों से कुल 10448 हजार ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें जांच के बाद 3635 हजार फॉर्म सही पाए गए। जिसके सापेक्ष में 68 लाख 93 हजार सभी श्रेणियों का भुगतान हुआ। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 5859 हजार फॉर्म प्राप्त हुए और जांच के बाद एक करोड़ 18 लाख 80 हजार का भुगतान सुनिश्चित हुआ। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 219 बेटियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरा गया। जिसमें मात्र चार कन्याओं का सात हजार का भुगतान हो पाया है। शेष बचे आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि इस योजना में बेटी के जन्म से उसकी परवरिश और शिक्षा ग्रहण करने तक का खर्च सरकार उठा रही है। सरकार निर्धारित धनराशि के रूप में बेटी के नाम से छह चरणों में 15 हजार रुपये देने का प्राविधान है। यह लाभ परिवार की अधिकतम दो बेटियों के जन्म पर ही मिल सकेगा। लक्ष्य को बढ़ाने के लिए समीक्षा बैठक में सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। जिसमें बीएसए, डीआईओएस, सीएमओ, बीडीओ और सीडीपीओ को निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
कन्या सुमंगला योजना के पहले चरण में बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये, दूसरा चरण एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार, तीसरे चरण में कक्षा एक में प्रवेश होने पर दो हजार रुपये, चौथे चरण में कक्षा छह में बालिका के प्रवेश पर दो हजार, पांचवें चरण में कक्षा नौ में प्रवेश के बाद तीन हजार व छठे और अंतिम चरण में बारहवीं उत्तीर्ण कर स्नातक व दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें