फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बलुआ समय माता स्थान के पास सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने कूद कर 35 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना पुलिस व रेलवे स्टेशन पर दी। थोड़ी देर में चौकी प्रभारी टिनिच रामभवन प्रजापति मौके पर पहुंचे और बिखरे पड़े शव के टुकड़ों को एकत्र कराया। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त इसी थाने के बलुआ कुंड निवासी विजय कुमार (35) पुत्र ठाकुर प्रसाद के रूप में की गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे विजय कुमार की पत्नी काफी पहले उसे छोड़कर जा चुकी है। वह अकेलेपन की वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात सप्तक्रांति एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन पर सूचना दी कि एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर सिर्फ बायां पैर व पंजा मिला, बाकी शरीर के अन्य हिस्से क्षत-विक्षत होकर आसपास बिखर गए थे। चौकी प्रभारी टिनिच राम भवन प्रजापति ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें