फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी कार पुलिया से टकराई,युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों से भरी कार पुलिया से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर थानाक्षेत्र के कुदरही बाबू गांव के पास बुधवार दोपहर आंबेडकरनगर से बरात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजवाया। मगर रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा पांडेय निवासी सौरभ के घर से आंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर बरात गई थी। जहां से वापस आते समय एक कार दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर कुदरही बाबू गांव के पास सड़क किनारे पुलिया में अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे कार में सवार संदीप (22) निवासी हरिजन पुर थाना पैकोलिया, अजीत (20), शिव कुमार (19) निवासी जीव नारायणपुर, विपिन (20) व अरविंद (18) निवासी गौरा पांडेय थाना परशुरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में संदीप कुमार को सीएचसी हर्रैया के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें