फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो घायल
विज्ञापन

महराजगंज/छावनी (बस्ती)। फोरलेन पर हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहर गांव के रहने वाले रामधनी रविवार की सुबह बाइक से अयोध्या धाम बाइक से नहाने के लिए जा रहे थे। सुबह नौ बजे जैसे ही वह छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा फ्लाई ओवर के निकट पहुंचे, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। घटना में राम धनी (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचौड़ा गांव की रहने वाली बसंता देवी पति प्रेम शंकर के साथ बाइक से अयोध्या जा रही थीं। सुबह 10 बजे जैसे ही ये लोग चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तभी बाइक सवार महिला को झपकी आ गई और घटना में बसंता देवी (45) गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। छावनी के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें