फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सियार के हमले में वृद्ध घायल, सियार को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग व सोनहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। जिले में जंगली जानवरों के हमलों का सिलसिला बंद नहीं हुआ। बुधवार को सोनहा थाना क्षेत्र के मझारी पूरब ग्राम पंचायत के सुदईडीहा गांव में एक और घटना सामने आई। इसमें 74 वर्षीय वृद्ध पर सियार ने हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला।
विज्ञापन

सुदईडीहा गांव के कटई गौतम काली स्थान के निकट रास्ते पर जा रहे थे। तभी अचानक निकले सियार ने उनके बाएं पैर पर हमला कर दिया। हिंसक सियार के अचानक हमले से वह चकित रह गए। तब तक पांव गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। दोपहर 1.45 बजे के आसपास हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन प्रभाग रेंज रामनगर के वन दरोगा सदानंद शुक्ला व असगर अली गांव पहुंचकर घायल का हाल जाना और छानबीन शुरू की। मौके पर जुटी भीड़ ने बुजुर्ग को घायल कर भाग रहे हिंसक सियार को पीट पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें